मिशन 150 नाश्ते पर गुजरात सांसदों से मिलेंगे मोदी देंगे जीत का मंत्र
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर गुजरात विधानसभा चुनाव पर है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और अमित शाह की पूरी टीम जुट गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज पीएम मोदी गुजरात के सांसदों से मिलेंगे।

दिल्ली में होने वाली इस मुलाकात में पीएम मोदी गुजरात के सभी 26 सांसदों से नाश्ते पर मिलेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी उनसे गुजरात चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि गुजरात में लोकसभा के 26 सीट हैं और सभी पर भाजपा का कब्जा है।

गुजरात में इसी वर्ष के अंत में गुजरात विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाजपा ने मोदी लहर के सहारे मिशन 150 हासिल करने की पहल शुरू कर दी है।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि गुजरात निश्चित तौर पर हमारे लिये महत्वपूर्ण है। हम मिशन 150 के जरिये गुजरात अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। निश्चिय ही स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा को मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि उत्तरप्रदेश की तरह ही गुजरात में भी हम भरपूर सफलता हासिल करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।