माही ने तोड़ी चुप्पी 2019 वर्ल्ड तक खेलने को लेकर कुछ ऐसा बोले धौनी
(India) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 2019 वर्ल्ड कप तक खेलने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। धौनी ने साल की शुरुआत में वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी थीं कि वो इस साल खेले जाने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

विजय हजारे में अपनी कप्तानी में झारखंड टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने वाले धौनी फिलहाल काफी तरोताजा महसूस कर रहे हैं। धौनी को लगता है कि उनमें 2019 वर्ल्ड कप खेलने की पूरी क्षमता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।