वॉर्नर-स्मिथ की तेज बल्लेबाजी भारत को विकट की तलाश
(India) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम पर खेला जा रहा है। 10 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी संभलती नजर आ रही है। डेविड वॉर्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ ने मिलकर स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है।
ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों पर पहला झटका लगा था। उमेश यादव ने मैच के दूसरे ही ओवर में मैट रेनशॉ को क्लीन बोल्ड कर दिया।
रेनशॉ 1 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले मैच की पहली गेंद पर भुवनेश्वर की गेंद पर स्लिप में करुण नायर ने डेविड वॉर्नर का कैच टपकाया था। रेनशॉ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा था कप्तान विराट कोहली प्लेइंग-11 में शामिल नहीं होंगे।
विराट की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वहीं इशांत शर्मा की जगह भुवनेश्वर कुमार ने टीम में वापसी की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। रांची टेस्ट के पहले दिन ही फील्डिंग के दौरान विराट को दाएं कंधे पर चोट लगी थी। कंधे की चोट के बावजूद विराट बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और फील्डिंग भी की थी। धर्मशाला टेस्ट से पहले विराट ने खुद कहा था कि वो तभी खेलेंगे जब 100 फीसदी फिट होंगे। मैच से पहले बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बताया कि विराट मैच नहीं खेल पाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।