सरकार का ऐलान राजनाथ बोले पाकिस्तान-बांग्लादेश की सीमाएं होंगी सील
(Gwalior, Gwalior) ग्वालियर के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सीमाओं को सील किए जाने का ऐलान किया है।

गृह मंत्री सिंह ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा “देश की सीमाओं की सुरक्षा में सीमा सुरक्षा बल अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। यही कारण है कि बीएसएफ के प्रति देश के लोगों का विश्वास और भरोसा बढ़ा है।
देश में बढ़ती नक्सली घटनाओं पर उन्होंने कहा, “बीते ढ़ाई-तीन वषोर्ं के दौरान नक्सलवाद में 50 से 55 प्रतिशत की कमी आई है। पहले देश के 135 जिले नक्सल प्रभावित थे जो वर्तमान में 35 जिले रह गए हैं। इन जिलों में भी नक्सली घटनाओं में कमी आई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।