तीसरे दिन रविंद्र जडेजा 63 रन बनाकर आउट हुए। भारत को 317 रनों पर सातवां झटका लगा था। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले स्टीव ओकीफ की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। रिद्धिमान साहा 31 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। स्लिप में स्मिथ ने उनका शानदार कैच लपका। कुलदीप यादव के रूप में टीम इंडिया को आखिरी झटका लगा। कुलदीप नाथन लायन की गेंद पर जोश हेजलवुड को कैच थमा बैठे।
रिद्धिमान साहा के साथ जडेजा ने 96 रनों की साझेदारी निभाई। जडेजा ने इस मैच में टेस्ट क्रिकेट का सातवां अर्धशतक जड़ा। तीसरे दिन पैट कमिंस की पहली ही गेंद पर रविंद्र जडेजा के खिलाफ कॉट बिहाइंड की जोरदार अपील हुई और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। हालांकि रिव्यू में साफ था कि गेंद बल्ले को बिना छुए ही निकली थी। नाथन लायन ने पहली पारी में पांच विकेट झटके, पैट कमिंस ने तीन जबकि स्टीव ओकीफ और हेजलवुड ने एक-एक विकेट लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।