अमेरिकी कृषि विभाग का कहना है कि बीफ के निर्यात में भारत ब्राजील के साथ संयुक्त रूप से दुनिया में नंबर एक है। आंकड़े के मुताबिक, वित्त वर्ष 2015-16 में भारत की बीफ मार्केट में करीब 20 फीसदी की हिस्सेदारी है। वित्त वर्ष 2014-15 में भारत ने 24 लाख टन बीफ निर्यात किया था।
वहीं, ब्राजील ने इस दौरान 20 लाख टन और ऑस्ट्रेलिया ने 15 लाख टन बीफ निर्यात किया था।
दुनिया में निर्यात होने वाले कुल बीफ में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी इन्हीं तीन देशों की है। 2013-14 में भारत की भागीदारी 20.8 फीसदी की थी। इस लिहाज से बीफ एक्सपोर्ट में भारत ने प्रगति की है।
पिछले दो सालों में भारत ने बासमती चावल से भी ज्यादा बीफ का निर्यात किया है। पिछले 5 सालों में कुल एक्सपोर्ट रेवेन्यू में बीफ निर्यात से होने वाली आय 0.76% से बढ़कर 1.56 फीसदी हो गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।