के. एल. राहुल 51 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 38 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। इसके साथ ही टीम इंडिया का घरेलू सीजन लगातार चार सीरीज जीतकर खत्म हुआ। मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने 46 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया था। मुरली विजय 8 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच थमा बैठे। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले रनआउट हो गए।
इसके बाद रहाणे और राहुल ने मिलकर कुछ अच्छे शॉट्स खेले। पैट कमिंस के एक ओवर में तो रहाणे ने बैक टू बैक दो छक्के जड़े। रहाणे और राहुल के बीच 59 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी हुई।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए थे। के.एल. राहुल 13 और मुरली विजय 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। मैच के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा (63) और रिद्धिमान साहा (31) के बीच 96 की साझेदारी के दम पर पहले तो टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की और उसके बाद गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 137 रनों पर समेट दिया। दूसरी पारी में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।