EC ने संगठन चुनाव कराने के लिए कांग्रेस को दिया और छह महीने का समय
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) चुनाव आयोग (EC) ने कांग्रेस के लिए सांगठनिक चुनाव कराने के लिए समय सीमा 30 जून से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। आयोग ने संगठनिक चुनाव की प्रक्रिया पूरा कराने के लिए और छह महीने का वक्त देने की कांग्रेस की अर्जी मान ली है।
आयोग ने कांग्रेस से कहा दिसंबर 2017 के बाद और कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। ईसी ने कांग्रेस को 30 जून तक सांगठनिक चुनाव पूरा करने का अल्टीमेटम दिया था। इसका तात्पर्य है कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की प्रोन्नयन इस साल के आखिर तक होगा।
उत्तर प्रदेश में करारी हार के पश्चात कांग्रेस पार्टी के संगठन में बदलाव शुरू करने को लेकर वरिष्ठ पार्टी नेतत्व के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेद्वी ने कहा चुनाव आयोग ने संगठन चुनाव कराने के लिए छह महीने का समय और देने का हमारा अनुरोध मान लिया है और उसने 30 जून की समयसीमा अब इस साल दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।