यदि मंत्रालय ने अनुमति दे दी तो इस साल के अंत तक दुबई में दोनों देशों के बीच सीरीज होने की संभावना है। इससे पहले शशांक मनोहर की अध्यक्षता में बीसीसीआई साल 2016 में एक छोटी श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम की मेजबानी करना चाहती थी। मगर दोनों देशों के बीच तनाव और भारतीय जमीन पर हुए आतंकवादी हमलों के कारण सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी थी।
भारतीय बोर्ड सितंबर या नवंबर में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की इजाजत चाहता है। बीसीसीआई ने चैंपियंस लीग टी-20 के लिए सितंबर को रिजर्व किया था लेकिन इस टूर्नामेंट को बंद कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।