योगी का फैसला मुख्तार समेत 26 कुख्यातों को दूसरी जेलों में भेजा
(UTTARPRADESH, India) बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ से बांदा जेल भेजा जा रहा है। इसके अलावा करीब 26 कुख्यातों को भी शासन के निर्देश पर दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया गया है। मुख्तार अंसारी को लेकर कई दिनों से लखनऊ में माथापच्ची चल रही थी। गुरुवार की देर रात्रि तक मुख्तार को बांदा जेल में दाखिल किया जा सकता है।

मुख्तार अंसारी छह साल तक आगरा की सेंट्रल जेल में रहे थे। उन्हें जून 2010 में मथुरा जेल से आगरा भेजा गया था। सपा से मुख्तार की बढ़ती नजदीकियों की वजह से 20 जून 2016 को उन्हें सेंट्रल से लखनऊ जिला जेल स्थानांतरित किया गया था। तभी से मुख्तार लखनऊ जेल में ही थे। वह विधानसभा का चुनाव भी मऊ विधानसभा क्षेत्र से फिर से जीते हैं। निजाम बदलने के बाद से ही मुख्तार को लखनऊ से दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। मुख्तार को प्रदेश की कई जेलों में भेजने को लेकर अधिकारियों में चर्चा हुई, लेकिन शासन ने मुख्तार को बांदा जेल भेजा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।