अमेरिकी की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने बुधवार को कहा कि महिलाओं और बच्चों पर हिंसा का युग अब खत्म हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका उन देशों के खिलाफ चौकस बना रहेगा जो महिलाओं के अधिकारों का उचित तरीके से संरक्षण नहीं करते।
मेलानिया ने विदेश विभाग द्वारा आयोजित 'इंटरनेशनल वुमेन ऑफ करेज अवॉर्ड गाला 2017 के दौरान कहा नेता के रूप में हमें लैंगिक समानता और सभी जातियों को सम्मान देने की दिशा में काम करना जारी रखना होगा। हमें हमेशा यह याद रखना होगा कि हम एक ही वर्ग के लोग हैं और वह है मानवता।”
इस कार्यक्रम में मेलानिया ने महिलाओं को पुरस्कार भी दिए जबकि राजनीतिक मामलों के अंडरसेक्रेटरी थॉमस शैनन ने इन सम्मानित महिलाओं के जीवन की आत्मकथाओं का उल्लेख किया। इन सम्मानित महिलाओं में कोलंबिया की नतालिट पोंस डी लियोन भी थीं जो कोलंबिया में महिलाओं पर तेजाब हमलों के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बन गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।