विराट पर बेतुका और बकवास बयान देने वाले ब्रैड हॉज ने मांगी माफी
(DELHI, DELHI) ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर आने से लेकर सीरीज खत्म होने तक कुछ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के निशाने पर भारतीय कप्तान विराट कोहली रहे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ब्रैड हॉज ने विराट को लेकर एकदम बकवास और बेतुका बयान दिया था अब उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी है।

ब्रैड हॉज ने विराट की चोट पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि चोट के कारण धर्मशाला में चौथे टेस्ट में नहीं खेलने वाले विराट अगले महीने से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए खुद को बचाकर रख रहे हैं। हॉज आईपीएल टीम गुजरात लायंस के कोच हैं उन्होंने कहा कि ये काफी बुरा होगा अगर विराट 5 अप्रैल को आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान के तौर पर शुरुआती मैच में डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।