चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीतने के बाद कोहली ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से दोस्ती को लेकर उनकी राय बदल गई है। उन्होंने कहा था नहीं अब यह बदल गया है। मैंने पहले टेस्ट से पूर्व जो कहा था मुझे गलत साबित कर दिया गया और अब मुझे आप ऐसा कहते कभी नहीं सुनेंगे।
कोहली ने आज ट्वीट करके भी कहा कि उनका बयान पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिये नहीं था। उन्होंने लिखा मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरे जवाब को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया। मैंने यह नहीं कहा था कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मेरी दोस्त नहीं है। मैंने सिर्फ कुछ खिलाड़ियों के बारे में कहा था। कुछ खिलाड़ियों से मेरी अभी भी दोस्ती है जो आरसीबी के लिये खेलते हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।