भड़का चीन भारत ने दलाई लामा को अरूणाचल जाने की इजाजत दी तो खराब होगा संबंध
(International) चीन ने भारत को चेताया है कि अगर उसने तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा की इजाजत दी तो द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति हो सकती है तथा नयी दिल्ली को भूमिका तय करनी चाहिए।चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश का दौरा करने की इजाजत देने के फैसेले को लेकर चिंतित है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने दलाई लामा के आगामी अरूणाचल दौरे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा हम इस खबर को लेकर चिंतित हैं। चीन—भारत सीमा के पूर्वी हिस्से पर चीन का स्पष्ट और सतत रूख है। लू ने कहा दलाई गुट का अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहने का निंदाजनक रिकॉर्ड है। भारत को दलाई गुट के असली व्यवहार को लेकर बहुत स्पष्ट होना चाहिए। अगर भारत दलाई लामा को इस क्षेत्र में यात्रा करने के लिए आमंत्रित करता है तो इससे द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर क्षति पहुंचेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।