पांच अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की शुरूआत में कोहली के खेलने को लेकर सवालिया निशाना लगा हुआ है और हेडिन ने कहा कि इस कड़ी सीरीज के बाद भारतीय कप्तान को छोटे ब्रेक की जरूरत है।
हेडिन ने ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कालम में लिखा कंधे की परेशानी के कारण विराट कोहली आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएगा। कड़ी चुनौती पेश करने वाली ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत के दौरान यह निराशाजनक है लेकिन यह अच्छी चीज भी हो सकती है।
उन्होंने कहा इस लंबे और सफल घरेलू सीजन के बाद मुझे लगता है कि कोहली को यह सोचने के लिए समय की जरुरत है कि वह बल्लेबाज और कप्तान के रूप में चीजों को लेकर कैसे आगे बढ़ेगा।
हेडिन ने कहा खेल से दूर रहकर कोहली शायद निष्पक्ष नजरिये पर पहुंच सकता है कि पिछले छह हफ्तों में क्या हुआ एक शानदार संघर्ष जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वास्तविक चुनौती दी और कोहली को उसके अंतरराष्ट्रीय करियर के अब तक के सबसे कड़े समय का सामना करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।