PICS & VIDEO फुटबॉलर नेमार ने GF ब्रूनो के साथ मनाया जीत का जश्न
(India) ब्राजील फुटबॉल टीम के कप्तान नेमार इस समय खुशियों के समंदर में डुबकी लगा रहे हैं। हाल ही में उनकी टीम ने क्वालिफायर मुकाबले में पराग्वे को 3-0 से करारी शिकस्त देकर 2018 विश्व कप के लिए स्थान पक्का कर लिया। पांच बार की पूर्व चैंपियन टीम के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। ब्राजील फुटबॉल टीम ने पराग्वे को हराकर 2018 विश्व कप के लिए सीट पक्की कीय़

ब्राजील टीम के साथ-साथपूरा देश विश्व कप में क्वालिफाई करने का जश्न मना रहा है। शानदार फॉर्म में चल रहे नेमार ने टीम की जीत में योगदान भी दिया और एक गोल दागा था।कप्तान नेमार ने भी अपने अंदाज में खुशी मनाई और इसमें उनका साथ गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और मॉडल ब्रूनो मारक्यूजनी ने दिया। 21 वर्षीय ब्रूनो और नेमार के बीच पिछले कुछ साल से अफेयर चल रहा है। मौका चाहे खुशी का हो या गम का ब्रूनो कभी नेमार का साथ देना नहीं भूलतीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।