जेवर एयरपोर्ट गौतमबुद्धनगर से सांसद व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का यह ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। हाल ही में महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ आकर मुलाकात की थी और इस कहा कि प्रोजेक्ट को बढ़ाया जाएगा।ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी को इसके लिए जमीन देना है। जमीन न मिलने की वजह से यह परियोजना लटकी थी। दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर स्थान की दूरी 88 किलोमीटर है। दिल्ली एयरपोर्ट की सहमति भी इसके लिए जरूरी होगी। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि यदि जेवर में एयरपोर्ट बन गया तो दिल्ली का काफी कुछ यातायात वहां शिफ्ट हो जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।