चुनावी तिकड़म जयललिता का शव लेकर प्रचार कर रहा है पनीरसेल्वम गुट
(TAMILNADU, TAMILNADU) तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के विधानसभा क्षेत्र आर के नगर (डॉ. राधाकृष्णन नगर) में 12 अप्रैल को उपचुनाव होने जा रहा है। AIADMK के ओ पन्नीरसेल्वम धड़े के उम्मीदवार के समर्थक दिवंगत नेता के शव के साथ प्रचार कर रहे हैं। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद खाली हुई है, जिसे जीतने के लिए दोनों गुट कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहते।

चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम धड़े के उम्मीदवार मधुसूदनन के चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नेता अझगु तमिल सेल्वी की मौजूदगी में जयललिता के शव की नकल गाड़ी पर रख कर प्रचार किया गया। जिसके बाद से ही यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जयललिता के शव के ऊपर तिरंगा भी लिपटा हुआ है। आपको बता दें कि उपचुनावों में चुनाव आयोग की ओर से किसी भी धड़े को AIADMK के चुनाव चिन्ह को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई है।

पन्नीरसेल्वम धड़े के उम्मीदवार ई मधुसूदनन के समर्थक और इस प्रचार अभियान की कर्ताधर्ता ए तमिल सेल्वी ने कहा जयललिता का ताबूत में रखे शव के दृश्य को रीक्रिएट किया गया क्योंकि आखिरी बार हमने अम्मा को ऐसा ही देखा था। सेल्वी ने शशिकला पर आरोप लगाते हुए कहा शशिकला ने अंतिम समय में भी अम्मा' को हमें देखने नहीं दिया था। अम्मा के शव को तुरंत दफना दिया गया। इसलिए मैंने जयललिता का ताबूत में रखे शव की प्रतिकृति बनाकर इसे लोगों के बीच ले जाने का फैसला किया। आम लोग ही तय करें कि वे किसे वोट करना चाहते हैं।

आपको बता दें कि जयललिता की मौत पिछले वर्ष 5 दिसंबर को हुई थी, उनकी मौत बीमारी के कारण हुई थी। हालांकि उनकी मौत पर कई तरह के संशय और आरोप भी लगाये गये थे। जयललिता की मौत के बाद उनकी पार्टी AIADMK दो धड़ों में बंट गई थी। एक धड़ा ओ. पन्नीरसेल्वम तो वहीं दूसरा धड़ा वीके. शशिकला के पक्ष में था। जयललिता की मौत के बाद पन्नीरसेल्वम मुख्यमंत्री बने थे जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद शशिकला गुट के पलानीस्वामी मुख्यमंत्री बने।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।