दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में बदलाव अफ्रीकी डुमिनी की जगह लेगा ये प्लेयर
(DELHI, DELHI) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन हिल्फेनहास आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जेपी डुमिनी की जगह लेंगे। डुमिनी टूनार्मेंट शुरु होने से पहले ही हट गये थे। आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने डुमिनी की जगह लेने के लिये हिल्फेनहास से कॉन्ट्रेक्ट किया है।

आईपीएल में दो संस्करण खेल चुके हिल्फेनहास ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 27 टेस्ट 25 वनडे और सात ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इससे पहले भी आईपीएल 10 की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब में बदलाव हुए हैं।

केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम में चोटिल बल्लेबाज लोकेश राहुल की जगह ली है। राहुल कंधे की चोट के कारण टूनार्मेंट से बाहर हो गये हैं। 23 साल विनोद का घरेलू क्रिकेट में सीमित प्रारूप में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था और उन्होंने ट्वंटी-20 टूनार्मेंट में 16 छक्के मारे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।