संसद में गूंजेगा तरुण विजय का मामला कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
(India) संसद में आज भाजपा नेता तरुण विजय के विवादित बयान का मामला गूंजेगा। इस मामले में कांग्रेस ने स्थनगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान के अलवर जिले में गोरक्षकों द्वारा मुस्लिम व्‍यक्तियों की पिटाई और एक शख्‍स की मौत मामले पर राज्यसभा में अपना बयान देंगे। वहीं सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने और ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पारदर्शी बनाने वाले बिल मोटर वेहिकल अमेंडमेंट बिल आज लोकसभा से पारित हो जाएगा।

भाजपा नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीयों पर कमेंट को लेकर कांग्रेस सोमवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव लाएगी। संसद में सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने मीटिंग की। इस दौरान दोनों सदनों में मोदी सरकार को घेरने पर रणनीति बनाई गई।

आपको बता दें कि इंडिया-अफ्रीका पार्लियामेंटरी फ्रेंडशिप ग्रुप के प्रेसिडेंट तरुण विजय को अल जजीरा के ऑनलाइन शो "द स्ट्रीम" में बुलाया गया था। इस प्रोग्राम में दिल्ली के ग्रेटर नोएडा में हाल ही में अफ्रीकन स्टूडेंट्स पर हुए हमलों को लेकर चर्चा हुई थी। इस प्रोग्राम का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें तरुण कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर हम नस्लभेद करते, तो पूरा साउथ- तमिल, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश कैसे हमारे साथ रहता। हम क्यों उनके साथ रहते। हमारे चारों तरफ काले लोग हैं।



वीडियो पर बवाल मचने के बाद तरुण ने ट्विटर पर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि मेरे पूरे स्टेटमेंट का मतलब था कि हमने नस्लवाद की लड़ाई लड़ी है। हम अलग-अलग कलर और कल्चर वाले लोग हैं, लेकिन हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। मेरे शब्द शायद पूरी बात ठीक से नहीं कह पाए। मुझे अच्छा नहीं लग रहा। मुझे खेद है। जो मानते हैं कि मेरी कही बात और उसके निकाले गए मतलब में अंतर था उनसे मैं माफी मांगता हूं।

राजस्थान के अलवर जिले में गोरक्षकों द्वारा मुस्लिम व्‍यक्तियों की पिटाई और एक शख्‍स की मौत मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज राज्यसभा में अपना बयान देंगे। बयान दोपहर 12 बजे के करीब होगा। 1 अप्रैल की शाम करीब 55 साल का पहलू खान अपने 2 बेटों इरसाद और आरिफ समेत 6 लोगो के साथ जयपुर के रामपुर रोड हठवाड़ा मेल से गाय खरीद कर लौट रहे थे। 2 गाड़ियों में 5 गाय और 5 बछड़े थे पर जब उनकी गाड़ी राजस्थान के बहरोड़ पर पहुंची तो अचानक कुछ अग्यात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और गो तस्करी का आरोप लगाते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू दी। मारपीट में घायल पांच लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 3 अप्रैल को पहलू खान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।