शिवसेना सांसद राउत ने पुष्टि की है कि उद्धव पीएम द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस बैठक में कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होनी है लेकिन बैठक का मुख्य विषय जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार का नाम तय करना है। यह बैठक दिल्ली के प्रवासी भारतीय भवन में शाम को 6 बजे से होनी है।
आज की इस बैठक में देश भर के 32 राजनीतिक दल शामिल होंगे इनमें कुछ ऐसे दल भी हैं जो चाहे एनडीए में शामिल न हों मगर बीजेपी के साथ सत्ता में या तो हिस्सेदार हैं या फिर उन्होंने मिल कर चुनाव लड़ा है। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कई वरिष्ठ मंत्री तथा पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। खबर है कि इस बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक में कांग्रेस टीएमसी पीडीपी समेत कई बड़े दल में शामिल होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।