दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। आम आदमी पार्टी के सामने इस सीट को बचाने की चुनौती है। इसके अलावा माना जा रहा है कि यह परिणाम आने वाले दिनों में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदाताओं की मंशा का कुछ हद तक अहसास कराने वाला होगा। इस चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर में 60 फीसदी और उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर 65 फीसदी मतदान हुआ था। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव क दौरान ईवीएम के साथ वीवीपीवीटी का भी उपयोग हुआ था।
राजस्थान की धौलपुर विधानसभा सीट पर 80 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस सीट पर भी पहली बार वीवीपीएटी मशीनों का भी इस्तेमाल हुआ था। वहीं झारखंड की लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 68 फीसदी मतदान हुआ था।
असम की धेमाजी विधानसभा सीट के उपचुनाव में 66.97 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस सीट में उपचुनाव में वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रायल (वीवीपीएटी) मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। हिमाचल प्रदेश की भोरंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 63 फीसदी मतदान हुआ।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में कंठी दक्षिण विधानसभा सीट पर 79.7 फीसदी मतदान हुआ। इस सीट पर तृणमूल विधायक दिब्येंदु अधिकारी के तमलुक सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों- नंजनगुड (मैसूरु) और गुंडलपेट (चामराजनगर) सीट पर 67 फीसदी मतदान हुआ था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।