श्रीनगर उपचुनाव मतगणना जारी फारुख अब्दुल्ला 9000 वोटों से आगे
(Srinagar, Srinagar) श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला सहित नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। फारुख अब्दुल्ला 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब्दुल्ला का सीधा मुकाबला पीडीपी के नाजिर अहमद खान से है। 2014 लोकसभा चुनाव में अब्दुल्लाह पहली बार हारे थे। गौरतलब है कि श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव नौ अप्रैल को हुए थे जिसमें सबसे कम 7.13 प्रतिशत का मतदान हुआ था।
मतदान के दिन हिंसा हुई थी जिसमें आठ व्यक्तियों की मौत हो गई थी और सैकड़ों अन्य जख्मी हो गए थे जिसमें सुरक्षा कर्मी शामिल थे जो पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ संघर्ष में जख्मी हुए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।