भुवनेश्वर में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पीएम मोदी ने रोड शो में लोगों का किया अभिनंदन
(ORISSA, ORISSA) भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक भुवनेश्वर में हो रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में रोड शो किया सड़क के दोनों तरफ पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए काफी भीड़ थी पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।यूपी और उत्तराखंड में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी के हौसले बुलंद है।

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को लगता है कि जिन राज्यों में 2019 तक चुनाव होने हैं वहां पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी कई कार्यक्रम उन राज्यों में करने का प्लान बना चुकी है और ओडिशा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उसी प्लान का हिस्सा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।