चुनाव पूर्व वादे को पूरा करें अखिलेश पार्टी को करें एक
(Mainpuri, Mainpuri) समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल ने अखिलेश यादव पर नाराजगी जताते हुए चुनाव पूर्व किए गए वादे को पूरा करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपना वादा पूरा करें और मुलायम सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं। पार्टी को एक करें।

सोमवार को देर शाम मैनपुरी में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर उचित फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और सच जनता के सामने लाना चाहिए। अमित शाह से मुलाकात के सवाल पर वे कुछ नहीं बोले लेकिन अखिलेश पर वे हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अखिलेश ने नेताजी से तीन माह का समय मांगा था,अब अखिलेश अपना वादा पूरा करें और मुलायम सिंह को पार्टी की कमान सौंपे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।