माकन ने कहा कि शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की बजाय केन्द्र की भाजपा सरकार भी केजरीवाल को बचाने में लगी हुई है। हाल ही में माकन ने सूचनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया था। इसके हवाले से उन्होंने तमाम वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप दिल्ली सरकार पर लगाया।
इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर मौन व्रत का कार्यक्रम आयोजित किया। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 20 तारीख को सभी थानों में रिपोर्ट दर्ज कराने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।