कप्तान रैना ने कहा, 'हमने अच्छा खेला। हमारी बल्लेबाजी अच्छी थी। 200 रनों का स्कोर हासिल कर सकते थे, लेकिन 200 से अधिक रनों का स्कोर हासिल कर पाना थोड़ा मुश्किल था।' रैना ने कहा, 'हमारी गेंदबाजी ने बैंग्लोर को अधिक रन दिए। गेंदबाजों को अपनी गति बदलकर खेलना चाहिए था। हमारे लिए यह चिंता का कारण है,
इस मैच में मिली हार के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर फिसल गई। गुजरात ने मौजूदा सत्र में अब तक खेले गए पांच मैचों में से केवल एक मैच में जीत हासिल की है, वहीं बैंग्लोर छह मैचों में दो जीत के साथ छठे स्थान पर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।