भारतीय टीम ने कुछ दिन पहले ही आफरीदी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद खेल भावना दिखाते हुए उन्हें कप्तान विराट समेत कई भारतीय खिलाड़यिों के हस्ताक्षर की हुई जर्सी अफरीदी को तोहफे में दी थी।
आफरीदी ने इस साल फरवरी में आधिकारिक तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उन्होंने गत वर्ष भारत की मेजबानी में हुए ट्वंटी-20 विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया था। आफरीदी ने 27 टेस्ट मैचों में 1716 रन और 48 विकेट लिए वहीं 398 वनडे में 8064 रन और 395 विकेट झटके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।