आउट होते ही गुस्से से लाल हुए विराट कोहली इनकी लगाई क्लास
(India) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन में रविवार रात खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 49 रनों पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी की पारी का पतन शुरू हुआ था कप्तान विराट कोहली के विकेट के साथ। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को पहला झटका पारी की तीसरी गेंद पर लगा।

विराट गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर शून्य) पर आउट हुए। नाथन कूल्टर नाइल का शिकार बने विराट मैदान से लौटते हुए बहुत गुस्से में नजर आए। विराट ने कूल्टर की गेंद पर स्लिप में मनीष पांडे को कैच थमाया। मनीष के हाथ से गेंद छूटी लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने कैच लपक लिया। विराट ने क्रीज से लौटते हुए तेजी से बल्ला अपने पैर पर मारा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।