ट्रिपल तलाक पर बोले मोदी- न हो राजनीति, मुस्लिम समाज खुद निकाले रास्ता
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बास्वा जयंती के अवसर पर विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तीन तलाक के मुद्दे को राजनीति के दायरे में न लाए।पीएम मोदी ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे को राजनीतिक चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम समाज से ही लोग आगे आएंगे और तीन तलाक के संकट से जूझ रही मुस्लिम महिलाओं के लिए रास्ता निकालेंगे।पीएम ने कहा कि भारत के मुस्लिम देश के ही नहीं बल्कि दुनिया को तीन तलाक से निपटने का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में छुआछूत जातिप्रथा जैसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। समाज में भेदभाव के बिना सभी का विकास होना चाहिए तभी सबका विकास किया जा सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।