आईपीएल मे चार हज़ार रन पूरे करने वाले चोथे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा ।
(DELHI, India) सोमवार को आरसीबी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने बैंगलोर को 5 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को 5 विकेट से मात दी। कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

मैन ऑफ द मैच रहे रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। रोहित आईपीएल में 4000 रन पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 152वें मैच की 147 पारी में हासिल की। उन्होंने अभी तक 4047 रन बना लिए हैं।

रोहित का सबसे ज्यादा स्कोर 109 रहा है। इसके साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पहले स्थान पर सुरेश रैना है, जिन्होंने अभी तक 4416 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अभी तक 4349 रन बनाए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।