आप:कुमार विश्वास राजस्थान के प्रभारी नियुक्त, अमानतुल्ला पार्टी से निलंबित
(DELHI, DELHI) आम आदमी पार्टी में पिछले कुछ दिनों से चल रहा घमासान बुधवार को समाप्त हो गया। सुबह 11 बजे सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई पीएसी की बैठक में ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान को पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया गया।विश्वास ने कहा कि यह न्याय का सिद्धांत नहीं है। राष्ट्रवाद करप्शन और कार्यकर्ताओं को लेकर समझौता नहीं करूंगा। पार्टी ने आज सही मैसेज दिया है।

वहीं इससे पहले मंगलवार देर रात केजरीवाल के घर कुमार विश्वास की मौजूदगी में आप नेताओं की बैठक हुई। करीब एक घंटे चली गुप्त बैठक के बाद कुमार विश्वास मीडिया से बिना बात किए ही अपने घर की ओर रवाना हो गए।

केजरीवाल के घर हुई इस बैठक में कुमार विश्वास के अलावा मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, आशुतोष शामिल थे। जबकि थोड़ी देर बाद आप मंत्री कपिल मिश्रा भी बैठक में शामिल हुए थे। कपिल मिश्रा पार्टी में कुमार विश्वास के करीबी माने जाते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।