सोमवार को चैंपियंस ट्रोफी में खेलेगी टीम इंडिया
(India) चैंपियंस ट्रोफी में भारत के खेलने या न खेलने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। अब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो गई है कि जून में शुरू हो रहे आईसीसी के इस दूसरे सबसे बड़े टूर्नमेंट में भारत हिस्सा लेगा। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि चैंपियंस ट्रोफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार को किए जाने की संभावना है।

चैंपियंस ट्रोफी के लिए भारत को 25 अप्रैल तक अपनी टीम घोषित करनी थी। भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रोफी में खेलने पर संशय की वजह से टूर्नमेंट के प्रसारणकर्ता भी चिंतित थे। लेकिन अब टीम इंडिया के हिस्सा लेने की पुष्टि के बाद उनकी भी चिंताएं दूर हुई हैं और साथ में क्रिकेटप्रेमियों के लिए भी यह खुशखबरी है। चैंपियंस ट्रोफी का आगाज 1 जून से इंग्लैंड में होगा जबकि भारत का पहला मैच 4 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।