समाजवादी पार्टी (यूपी) के अध्यक्ष रहे शिवपाल ने शुक्रवार को नए मोर्चे के गठन की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि इस मोर्चे का गठन तीन महीनों के अंदर हो जाएगा। इसकी अगुवाई मुलायम सिंह यादव करेंगे। हालांकि शिवपाल ने यह साफ नहीं किया था कि वे समाजवादी पार्टो को छोड़ देंगे या फिर नया मोर्चा चुनावी राजनीति में प्रवेश करेगा।
नए मोर्चे के गठन को चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच नए घमासान के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन मुलायम ने पार्टी में बिखराव की किसी भी संभावना को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और पार्टी में कोई भी बिखराव नहीं चाहता है। पार्टी को बांटकर और कमजोर करके उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि शिवपाल की भावनाएं आहत हुई हैं। मुझे नहीं पता है कि मेरा बेटा अखिलेश अपने चाचा को क्यों पसंद नहीं करता है। मैं हमेशा अपने भाई के लिए खड़ा रहूंगा क्योंकि उसने हमेशा मेरे लिए संघर्ष किया है और परेशानी झेली है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।