अभी खत्म नहीं हुई है आप की ‘जंग’
(India)

बुधवार को आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद जब यह लग रहा था कि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है, तब दरअसल पार्टी में एक नई ‘जंग’ की शुरुआत हो चुकी थी। कुमार की मांग पर विधायक अमानतुल्लाह खान को निलंबित कर दिया गया और उन्हें राजस्थान का प्रभारी बनाकर यह दिखाने की कोशिश की गई कि कुमार का कद पार्टी में बढ़ा दिया गया है, लेकिन पर्दे के पीछे उनके पर कतरने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसकी शुरुआत कुमार के करीबियों को मिली जिम्मेदारियों पर कैंची चलाने से की गई। एमसीडी चुनाव में पार्टी की हार के बाद कपिल मिश्रा ने ‘आत्मचिंतन’ की बात कहते हुए सुझाव दिया था कि केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक का पद छोड़ देना चाहिए। साथ ही उन्होंने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने को भी गलत बताया था। माना जा रहा है कि तभी से कुमार विश्वास के करीबी मिश्रा केजरीवाल के ‘निशाने’ पर आ गए थे। शनिवार को उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई, जबकि कुमार के खिलाफ बोलने वाले विधायक अमानतुल्लाह खान को निलंबित किए जाने के बावजूद उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां दे दी गईं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।