सुनील के बाद फास्टेस्ट फिफ्टी के रिकॉर्ड में दूसरा नाम यूसुफ पठान का है। यूसुफ पठान ने 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में 15 बॉल में 50 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरा नाम सुरेश रैना का नाम है। उन्होंने 2014 में 17 बॉल में 50 रन बनाए थे। क्रिस गेल ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और पुणे के बीच हुए मैच में 17 बॉल में 50 रन बनाए थे। एडम गिलक्रिस्ट ने भी 2009 में डेक्कन चार्जर्स और दिल्ली के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में 17 गेंद पर 50 रन बनाए थे। क्रिस मॉरिस ने 2016 में 17 गेंद पर 50 का रिकॉर्ड बनाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।