सत्येंद्र-केजरीवाल का लाइ डिटेक्टर टेस्ट हो-कपिल मिश्रा
(DELHI, DELHI) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आज टैंकर घोटाले को लेकर एसीबी में जाएंगे। अपनी ही पार्टी के सरकार पर घोटाले की रिपोर्ट को दबाने का आरोप लगाने के साथ ही कपिल ने कहा कि वह सरकारी गवाह बनेंगे। आज मीडिया से बातचीत में कपिल ने कहा कि 2 करोड़ रुपये मामले में उनका, सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल का लाइ डिटेक्टर टेस्ट हो।उन्होंने दावा किया कि 2 साल पहले टैंकर घोटाले की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कपिल ने कहा कि वह टैंकर घोटाले को लेकर ACB में दो लोगों का नाम देंगे अशीष तलवार और विभव पटेल।
मिश्रा ने यह भी दावा किया कि आप के कुछ सदस्यों ने उन्हें कहा है कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बुधवार को बर्खास्त करने का मन बना लिया है। उन्होंने अगस्त 2015 में उनके द्वारा शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री काल में कथित तौर पर हुए 400 करोड़ रपये के टैंकर घोटाले पर उनके द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर निष्क्रियता को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, करावल नगर के विधायक ने यह नहीं बताया कि क्या वह अपने उस सनसनीखेज दावे का विवरण एसीबी के साथ साझा करेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने केजरीवाल को जैन से दो करोड़ रुपये लेते देखा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।