अमला की सेंचुरी बनी पंजाब की बदकिस्मती।
(PUNJAB, PUNJAB) आईपीएल के 10वें सीजन में एक और अनोखा और अनचाहा रिकॉर्ड बना है। इस बार यह रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के टीम के खिलाड़ी हाशिम अमला से जुड़ा हुआ है। अमला ने अभी तक कुल 16 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने दो बार शतकीय पारी खेली। दोनों ही सेंचुरी इसी आईपीएल यानी 10वें सीजन में बनाई। दुर्भाग्य की यह बात है कि दोनों ही सेंचुरी बनाने के बाद पंजाब टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, अभी तक किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं बनाया। अमला ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी हैं। हाशिम अमला की बात करें तो दोनों ही सेंचुरी में हाशिम अमला ने 104 रन बनाए। इससे पहले आईपीएल के 10वें सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए 104 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात लायंस के खिलाफ भी हाशिम अमला ने 104 रनों की पारी खेली, लेकिऩ इस बार वह आउट हो गए। हालांकि वह 20वें ओवर तक गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी की, लेकिन वह जीत के हीरो नहीं बन सके। उन्होंने इस मैच में 60 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की, जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 60 गेंदों ही 104 रन बनाए थे। अमला की सेंचुरी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए इतना बदनसीब साबित होगा, यह किसी ने भी नहीं सोचा था। अमला की दोनों ही पारियां लाजवाब थी, पहली इनिंग्स में पंजाब मैच जीता हुआ महसूस कर रहा था। लेकिन खराब किस्मत कहे या फिर अनलकी नंबर... जो दोनों ही बार एक ही जैसा कुछ देखने को मिला। अमला ने मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के खिलाफ दोनों ही मैचों में छक्के जड़कर ही सेंचुरी पूरी की। मुंबई के खिलाफ पंजाब का टोटल स्कोर 198 बना था, जबकि गुजरात के खिलाफ 189 रन बने।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।