आप नेताओ पर विदेश दौरो पर उठाए सवाल, अनशन पर बैठे कपिल।
(DELHI, DELHI) आम आदमी पार्टी से निलंबित किये गए दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आज सुबह अपने घर पर अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल जब तक यह नहीं बताएंगे कि आप नेताओं के विदेशों दौरों के लिए पैसे कहां से आए तब तब उनका अनशन जारी रहेगा। कपिल मिश्रा ने आशीष खेतान, राघव चड्ढा समेत पांच नेताओं के विदेश दौरों पर हुए खर्च और यात्रा के मकसद को लेकर केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है,मुझे पता है ​कि मैं मर भी गया तो आप को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं बस यह जानना चाहता हूं ​कि इन पांच नेताओं के विदेश दौरे के लिए पैसे कहां से आएं। वे सरकारी पैसे से गए या प्राइवेट फंड से। उनके विदेश जाने का उद्देश्य क्या था, वे कहां कहां गए और कहां कहां रूके। जब तक आप मेेरे सवालों को जवाब नहीं देंगे तब तक मैं अन्न का एक भी दाना नहीं खाने वाला। इस बीच खबर है ​कि कपिल मिश्रा को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। पहले उनको फोन किया गया था, जब उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया तो​ फिर धमकी भरा संदेश उनके व्हाट्सएप पर आया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।