पंजाब के आप संयोजक के पद से हटाये जाने से वह नाराज चल रहे थे दो दिन पहले ही उनको हटाकर भगवंत मान को संयोजक बनाया गया था। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उनको पद से हटाया गया उससे वह खिन्न हैं। वह उस शख्स के साथ काम नहीं कर सकते जिसे इस शर्त पर संयोजक बनाया गया है कि वह शराब को हाथ नहीं लगाएगा। बड़े ही भारी मन से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।
उन्होंने बताया कि पंजाब चुनाव के दौरान 54 पर्यवेक्षकों के खिलाफ शिकायत की गई थी लेकिन दिल्ली में कोई सुनने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि भगवंत मान स्टेज पर अच्छा परफॉर्म करने वाले शख्स हैं लेकिन इस स्टेज पर वह ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि पार्टी की लगाम संभाल पाएं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।