(Kanpur, KanpurNagar)
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम भले ही आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी है लेकिन उसके कप्तान जहीर खान ने उनकी टीम अपना पेशेवर अंदाज बरकरार रखेगी। जहीर ने कहा-उनकी टीम फिरोजशाह कोटला में होने वाले अगले दोनों मैच भी जीतने की कोशिश करेगी। दिल्ली ने श्रेयर अय्यर की 96 रन की पारी की बदौलत 'गुजरात लॉयन्स' को दो विकेट से हराया। जहीर ने कहा-मैच जीतकर अच्छा लग रहा है। मैं समझ सकता हूं हम प्लेऑफ से बाहर हो चुके हैं लेकिन हमारी टीम पेशेवर है। आपको इन चीजों के साथ आगे बढ़कर मेहनत जारी रखनी होती है। हम अगले दोनों मैच जीतकर शानदार अंत करना चाहते हैं। मैन ऑफ द मैच चुने गए अय्यर ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं टीम को जीत दिलाने में सफल रहा। मैं अपने शतक के बारे में नहीं सोच रहा था। मैंने शुरू में ही फैसला कर लिया था कि मैं आखिर तक टिके रहने की कोशिश करूंगा। शतक मायने नहीं रखता जीतना उससे अधिक महत्वपूर्ण है। रैना ने कहा, हमने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किये। अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। हर ओवर में वे 12 से 14 रन ले रहे थे। यह हमारी गलती थी। मैंने हालांकि मैच का लुत्फ उठाया। विकेट बाद में अच्छा खेलने लग गया था और हमने उन्हें कई ढीली गेंदें की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।