चुनाव आयोग की चुनौती: EVM विवाद पर सर्वदलीय बैठक जारी AAP पार्टी करेगी हैक
(India) चुनाव आयोग ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में आयोग ईवीएम को लेकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देगा। फिलहाल बैठक जारी है। इसके अलावा इस बैठक में ईवीएम हैक करने का चैलेंज पार्टियों को दिया जा सकता है। बैठक में चुनाव आयोग सभी पार्टियों को वीवीपैट का इस्तेमाल किये जाने की जानकारी भी देगा। उधर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को चुनाव आयोग के सामने प्रदर्शन किया और ईवीएम में हैकिंग का दावा भी किया। केजरीवाल के अलावा मायावती और कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दल ईवीएम की शिकायत कर चुके हैं।
इस सर्वदलीय बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधायक सौरभ भारद्वाज करेंगे. सौरभ भारद्वाज के साथ पार्टी के टेक्निकल टीम के सदस्य भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसी मशीन का डेमो दिखाकर टैम्पर करने का दावा किया और चुनाव आयोग को चुनौती दी कि वे औपचारिक रूप से ईवीएम टैम्पर करने के कार्यक्रम का आयोजन कर जिसमें आप आयोग की ईवीएम को हैक करके दिखाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।