यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में साइबर हमला,फिरौती के रूप में बिटकॉइन की मांग
(International) यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में कुछ संगठनों पर साइबर हमला हुआ है। इन साइबर हमलों के बाद कंप्यूटर्स ने काम करना बंद कर दिया। प्रभावित कई संगठनों ने कंप्यूटर्स के लॉक होने की शिकायत की है। इन्होंने बताया कि उनसे फिरौती के रूप में बिटकॉइन की मांग की जा रही है। इन लोगों ने फिरौती की मांग वालेस्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं। ब्रिटेन,अमरीका,चीन,रूस,स्पेन,इटली,वियतनाम और कई अन्य देशों में रेनसमवेयर साइबर हमलों की खबर है। इसका असर इंग्लैंड के अस्पतालों पर भी पड़ा है। इस अटैक से नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) से जुड़े कंप्यूटर्स को निशाना बनाया गया है। साइबर अटैक के तहत हैकर्स ने लंदन, ब्लैकबर्न और नॉटिंघम जैसे शहरों के हॉस्पिटल और ट्रस्ट के कंप्यूटर्स ने काम करना बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वहां के डॉक्टर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारे अस्पताल बंद हैं। उनके मुताबिक उन्हें मैसेज मिला है जिसमें लिखा है कि कंप्यूटर को खोलने के लिए पैसे देने होंगे। इस मैसेज के बाद सिस्टम पर कुछ काम नहीं हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।