आईपीएल-10 पहला क्वालिफायर मुक़ाबला: फाइनल मे प्रवेश के लिए उतरेंगी मुंबई और पुणे की टीम
(DELHI, DELHI) करीब एक महीने तक चले लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल-10 का आखिरी चरण आज से शुरू हो रहा है। प्लेऑफ में मुंबई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता अब कोई गलती नहीं करना चाहेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में खिताबी हैट्रिक का सपना देख रही मुंबई इंडियंस टीम आज अपने घरेलू मैदान पर फाइनल का टिकट कटाने के लिए पहले क्वालिफायर मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से भिड़ेगी। दो बार की पूर्व चैंपियन को टक्कर देने के लिए स्टीव स्मिथ की टीम पुणे भी तैयार है। पिछले सीजन बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली पुणे की नजर पहली बार फाइनल में पहुंचने पर है। मुंबई की टीम अंक तालिका में पहले और पुणो दूसरे नंबर पर रही थी। दोनों टीमों को इससे फायदा मिलेगा। पहला क्वालिफायर जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी जबकि हारने वाली टीम के पास क्वालिफायर दो खेलने का मौका रहेगा। लेकिन अपनी कप्तानी में मुंबई को दो बार चैंपियन बना चुके रोहित की कोशिश रहेगी कि वह अपने घरेलू वानखेड़े मैदान पर परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए जीत दर्ज करें।
मुंबई इंडियंस के आँकड़े
362 रन किरोन पोलार्ड ने सर्वाधिक मुंबई टीम के लिए बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े।
333 रन युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने ठोके। उन्होंने इस दौरान तीन पचासे लगाए।
18 विकेट मैक्लेनाघन ने लिए। 24 रन पर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
15 विकेट बुमराह ने झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर तीन विकेट है।
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के आँकड़े
420 रन कप्तान स्मिथ के नाम पुणो की ओर से सर्वाधिक हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए।
388 रन राहुल त्रिपाठी ने बनाए। 12 मैच उन्होंने खेले और दो अर्धशतक जड़े।
21 विकेट उनादकट के नाम हैं। उन्होंने 30 रन पर पांच विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
18 विकेट पुणो के इमरान ताहिर के नाम हैं। 18रन पर तीन विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।