दीप्ति और पूनम राउत ने पहले विकेट के लिए 320 रनों की साझेदारी की. महिला वनडे में ये ऐसा पहला मौका है जब किसी विकेट के लिए 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी बनी हो. इससे पहले किसी भी विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड इंग्लैंड की सराह टेलर और कारोलिन एटकिन्सन के नाम था. जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में लाड्र्स में पहले विकेट के लिए 268 रनों की साझेदारी निभायी थी वहीं भारत की तरफ से इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रेशमा गांधी और मिताली राज के नाम पर था. जिन्होंने 1999 में आयरलैंड के खिलाफ ही मिल्टन केयन्स में पहले विकेट के लिए 258 रन की अटूट साझेदारी निभाई थी. इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट में ये दूसरा मौका है जब दो बल्लेबाजों ने एक ही वनडे मैच में शतक जड़ दिए हों. इन दोनों से पहले मिल्टन केयन्स में खेले गये वनडे मुकाबले में रेशमा और मिताली ने ही शतक लगाए थे हालांकि आयरलैंड के मैच में दीप्ति दोहरा शतक लगाने से चूक गईं और 320 रनों के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में अपना विकेट गंवा बैठी. दीप्ति ने 160 गेंदों पर 27 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 188 रनों की शानदारी पारी खेली. दीप्ति सिर्फ 12 रनों से ही दोहरा शतक लगाने से चूक गई. यह पहला ऐसा मौका है जब कोई भारतीय महिला बल्लेबाज ने 150 रन के स्कोर को पार करने में सफलता हासिल की है इसके साथ ही दीप्ति का स्कोर ओवरऑल महिला वनडे में दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वालों लिस्ट में पहले पायदान पर आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क हैं. उन्होंने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ मुंबई में नाबाद 229 रन बनाये थे. दूसरी तऱफ पूनम रीटायर्ड आउट हो गई. पूनम ने 116 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 109 रन ही बना पाई, इस मैच में भारत ने 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 358 रन बनाए. ये टीम इंडिया का वनडे में सर्वोच्च स्कोर भी है पहली बार भारतीय टीम ने 300 रन के आंकड़े को पार किया है जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 40 ओवर में 109 रन बनाकर ही सिमट गई
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।