प्रदर्शन के दौरान राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। दरअसल आज राजद कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे जहां उनकी बीजेपी के कार्यकर्ताओं से बहस हो गई और फिर दोनों ओर से जुबानी हमले हुए।
मौके पर पुलिस भी मौजूद है और उत्तेजित कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है। दोनों दल के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए। राजद कार्यकर्ता बीजेपी के धरना स्थल पहुंचकर हंगामा मचा रहे हैं और दोनों ओर से तनाव बना हुआ है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की है। वहीं भाजपा के कई नेता जगह-जगह धरना का आयोजन कर रहे हैं।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए हमले के खिलाफ कानून और जनता के बीच जायेंगे। राजद के लोगो ने कानून को हाथ में लिए है। भाजपा कार्यकर्ता संयम बरते।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।