कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार पर लगाया 400 करोड़ के घोटाले का आरोप
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अपने आरोपों की बौछार करते हुए आप बर्खास्त किए गए कपिल मिश्रा ने रविवार को नए खुलासे किए हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मामले में 400 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के एक बिजनेसमैन शीतल प्रसाद ने पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष की रूस की यात्रा का खर्च उठाया था। उन्होंने कहा कि शीतल प्रसाद सिंह 400 करोड़ रुपए के नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन घोटाले से संबंधित हैं। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी जब पहली बार सत्ता में आई थी तो इस घोटाले पर जांच समिति बनाई थी, लेकिन 2015 में इसे बंद कर दिया गया। कपिल मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों ने पार्टी को हाईजैक कर लिया, अब पार्टी छोड़ना नहीं है, पार्टी छीनना है। उन्होंने कहा, “अब राइट टु रिकॉल का वक्त आ गया है। जो लोग केजरीवाल-भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली चाहते हैं वह हमारे आंदोलन से जुड़ें। इसके अलावा कपिल मिश्रा ने केजरीवाल से 8 सवाल पूछे हैं, जो इस तरह हैं।
1. क्या आपको शीतल सिंह जी के बारे में पता है जिन्होंने संजय सिंह व आशुतोष की रशिया की यात्रा स्पांसर की?
2. क्या आपको पता है शीतल पी सिंह हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का ठनेपदमेे करते हैं।
3. क्या आपको पता है दिल्ली में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का 400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है जिसकी जांच जारी है?
4. क्या आपको मालूम है जिन कंपनियों के खिलाफ ये 400 करोड़ के घोटाले की जांच चल रही है उनसे शीतल सिंह जी के सीधे संबंध रहे हैं?

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।