(DELHI, DELHI)
गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' 26 मई को रिलीज होगी। रिलीज से पहले सचिन की फिल्म का प्रीमियर रखा गया, जो कि सुपरहिट रहा। तेंदुलकर की बायोपिक 'सचिन ए बिलियन ड्रीम्स' खास स्क्रीनिंग के मौके पर एम एस धौनी, विराट कोहली और युवराज सिंह समेत कई टॉप क्रिकेटर और बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां दिखाई दीं। सचिन इस मौके पर पत्नी अंजलि के साथ मौजूद थे। बॉलीवुड हस्तियों में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय दिखीं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आईं। इनके अलावा क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांडया, जसप्रीत बुमरा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, केदार जाधव, शिखर धवन, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार भी पहुंचे थे। सचिन ने कहा, फिल्म सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स में उन्होंने जिंदगी के अहम पलों को फिर से जिया और उन्हें फैंस के साथ शेयर करने में मदद मिली। फिल्म में पूर्व भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नजर आएंगे। जेम्स अर्सकिन के निदेर्शन में बनी तेंदुलकर की जीवनी पर आधारित फिल्म के निमार्ता रवि भागचंदका हैं। एआर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है। फिल्म की पटकथा लेखक शिवकुमार अनंथ, जेम्स एरस्किन ने लिखी है। फिल्म अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल और मराठी भाषा में भी रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।