भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सत्येंद्र जैन कैबिनेट से हो सकते हैं बाहर-सूत्र
(DELHI, DELHI) दिल्ली सरकार जल्द ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे सत्येंद्र जैन को कैबिनेट से बाहर कर सकती है। इस पर कयास लगने शुरू हो गए हैं। जब तीन दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 100 प्रतिशत दवाओं की उपलब्धताओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जगह सीधे चीफ सेक्रटरी को तलब किया। सूत्रों की मानें तो अब दिल्ली सरकार अपनी छवि बनाए रखने के लिए फिलहाल सत्येंद्र जैन को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में है ,आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि कुछ दिनों से सत्येंद्र जैन को लेकर जो विवाद चल रहा है, उससे कहीं न कहीं पार्टी की छवि पर असर नजर आ रहा है। खासतौर से इनकम टैक्स की जांच में जैन पर जो आरोप लगाए गए हैं, उससे जनता के मन में कई सवाल खड़े हुए हैं। केंद्र सरकार और आप सरकार में पहले से काम नहीं करने देने को लेकर आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं। अंदेशा हैं कि जल्द सत्येंद्र जैन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। सीबीआई या ईडी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। पार्टी पर फिर से यह आरोप लग सकते हैं कि केजरीवाल अपने चहेतों को बचाने के चक्कर में अपने बनाए नियमों को भूल चुके हैं। इसी वजह से अब ऐसा तरीका निकाला जा रहा है जिससे सत्येंद्र जैन को कैबिनेट से हटा भी दिया जाए और इनकम टैक्स की कार्रवाई भी उसकी वजह न बन पाए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।