(DELHI, DELHI)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी ने बाबा काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर काशी विश्वनाथ के मंदिर गए और 51 किलो दूध से बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया। बता दें की सीएम बनने के बाद योगी पहली बार काशी आएं हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ के रुद्राभिषेक करने के बाद मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती आरएसएस के सदस्य से भी मुलाकात की। आरएसएस सदस्य ने अस्पताल की व्यवस्था पर योगी से शिकायत भी की। सीएम ने इमरजेंसी ब्लड बैंक और ओटी की भी व्यवस्था देखी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।